बेलसंड: बेलसंड के विधायक ने मां बंगलामुखी व देवी माता मंदिर में की पूजा-अर्चना, क्षेत्रवासियों के कल्याण की कामना की
नववर्ष के पावन अवसर पर बेलसंड के विधायक अमित कुमार रानू ने मुजफ्फरपुर स्थित मां बंग्लामुखी मंदिर एवं देवी माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बेलसंड विधानसभा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और विकास के साथ-साथ देशवासियों के कल्याण की कामना की।