सुंदर नगर: कारगिल विजय दिवस पर विधायक राकेश जम्वाल ने शहीद नरेश कुमार की प्रतिमा पर दी पुष्पांजलि, माता को किया सम्मानित
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सुंदरनगर के नरेश चौक पर शनिवार दोपहर 12 बजे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद नरेश कुमार को विधायक राकेश जम्वाल ने श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी माता को सम्मानित कर नमन किया गया।यह चौक शहीद नरेश की स्मृति में निर्मित किया गया है, जहां उनकी प्रतिमा स्थापित है।