निम्बाहेड़ा: जन सारथी फाउंडेशन द्वारा नारी शक्ति का गौरवमयी सम्मान, उपखण्ड अधिकारी भी रहे मौजूद
जन सारथी फाउंडेशन के तत्वाधान में नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन कर विधानसभा क्षेत्र की 111 महिलाओं को सम्मानित किया गया। मंगलवार सांय साढ़े 7 बजे सम्पन्न इस कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी विकास पंचोली मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, विहिप जिला मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान, रहे।