चूरू: अगुणा मोहल्ला में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बिजली का पोल टूटकर गिरा, बड़ा हादसा टला
Churu, Churu | Dec 6, 2025 चूरू शहर के अगुणा मोहल्ला में एक तेज रफ्तार कार ने अचानक अनियंत्रित होकर बिजली पोल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि बिजली पोल टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। दुर्घटना के बाद भी कार मौके पर ही रही। कार गांव राणासर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।