देहरादून: पुलिस लाइन में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न विषय पर कार्यशाला आयोजित, अधिकारियों को दी गई जानकारी
कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की प्रक्रिया, अधिनियम और अधिकारों की जानकारी देने के उद्देश्य से पुलिस लाइन देहरादून स्थित सभागार में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन जनपद में गठित Internal Complaint Committee की ओर से किया गया था।