बेमेतरा: कंतेली में समाज कल्याण विभाग और समग्र शिक्षा के तत्वाधान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस
विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग एवं समग्र शिक्षा के समवेशी शिक्षा अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानन्द स्टेडियम, कंतेली मे कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस विशेष अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक और खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें दिव्यांग बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।