ग्वालियर गिर्द: बाइक सवार दंपति को ट्रक ने कुचला, गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती, चालक की तलाश जारी
सिकंदर कंपू में रहने वाले दंपत्ति सड़क हादसे का शिकार हो गए वो बाइक से नौगांव सांतऊ जा रहे थे रास्ता क्रॉस करते समय वह एक बड़े ट्रक की चपेट में आ गए जिससे उनकी मोटरसाइकिल चकनाचूर हो गई वहीं दोनों दंपति बुरी तरह जख्मी होगये स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है घटना के बाद ट्रक का चालक गायब है