आगरा: ताजगंज के चमरौली क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाए जा रहे अवैध कॉम्लेक्स को आगरा विकास प्राधिकरण ने किया सील
Agra, Agra | Apr 15, 2024 आगरा विकास प्राधिकरण ने सोमवार को ताजगंज वार्ड के चमरौली क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाए जा रहे अवैध कॉम्प्लेक्स को सील कर दिया। यह अवैध निर्माण बिल्डर नरेश कुमार और रामवीर सिंह के द्वारा किया जा रहा था। पूर्व में काम रुकवाने के लिए बिल्डरों को एडीए की ओर से नोटिस जारी किया गया था।