आजमगढ़ जनपद के मार्टिनगंज ब्लॉक परिसर में शनिवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 178 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की । पूरे परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल रहा तथा नव दंपतियों पर आशीर्वाद की बरसात होती रही । वही कार्यक्रम में लोगों की भीड़ जुटी रही ।