बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहड़ा टोला मुरादपुर निवासी अंगद प्रसाद (54) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह मित्र के दाह संस्कार से लौटते समय कैंपियरगंज पेट्रोल पंप के पास डंपर की चपेट में आ गए। इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। गांव में मातम पसरा है।