जमुई: कुंदर पुल के पास मोड़ पर तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Nov 27, 2025 लखीसराय जिले के कुंदर पुल के पास मोड़ पर गुरुवार की सुबह 9:30 बजे तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में ई- रिक्शा पर सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया गया है, जहां एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।