आरा: पुलिस उप-महानिरीक्षक सत्य प्रकाश ने शाहाबाद क्षेत्र, डिहरी ऑन-सोन में नवनियुक्त सिपाहियों के प्रशिक्षण की समीक्षा की
Arrah, Bhojpur | Aug 6, 2025 पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री सत्य प्रकाश, शाहाबाद क्षेत्र, डिहरी ऑन-सोन के द्वारा नवीन पुलिस केंद्र भोजपुर(आरा) में चल रहे नवनियुक्त सिपाहियों का बुनियादी प्रशिक्षण की गहन समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक, भोजपुर, पुलिस उपाधीक्षक(साइबर) एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ मिलकर, उन्होंने सभी पहलुओं पर चर्चा की ताकि प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।