मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, चुनाव 4 से 6 दिसंबर को
उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ मारवाड़ जंक्शन के सभी पदों पर चुनाव प्रक्रिया आज शुरू हुई ,स्टेशन अधीक्षक राजूलाल धवल के निर्देशन में मजदूर संघ के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया आज शुरू हुई, आगामी चार एवं 5 एवं 6 दिसम्बर तीन दिन तक चुनाव आयोजित करवाए जाएंगे , मजदूर संघ के चुनाव को लेकर कार्मिकों एवं अधिकारियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा।