बीती रात 10 बजे के लगभग नया हरसूद में मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल का बुधवार रात में सिविल अस्पताल हरसूद में प्राथमिक उपचार कर उसे जिला चिकित्सालय खंडवा रैफर किया गया। मृतक का नाम मुकेश पिता पन्नालाल श्रीवास्तव निवासी सेक्टर क्रमांक 4 नया हरसूद है।