अररिया: अररिया रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित एक आरा मशीन में काम करते समय कर्मी आरा मशीन की चपेट में आकर घायल
Araria, Araria | Nov 17, 2025 अररिया रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित एक आरा मशीन में काम करने के दौरान आरा मशीन की चपेट में आने से एक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा सोमवार को शाम 6 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में गंभीर रूप से घायल कर्मी का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल कर्मी बोची निवासी सुरेश मंडल बताएं जा रहे हैं.