पाकरटांड के कुरुसकेला के पास शनिवार के शाम 4:00 बजे मोटरसाइकिल धक्के से कलावती नामक वृद्ध महिला घायल हो गई। घायल को परिजनों की मदद से सिमडेगा सदा अस्पताल लाया गया जहां पर उसकी इलाज चल रही है। बताया गया कि वह सड़क पार कर रही थी ,इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से धक्का मारा जिससे कि उसके कमर में चोट लगी है।