सिसई: बोंडो पकरियों में जल मीनार का आंधी तूफान में सोलर प्लेट उड़ाने के कारण गहराया जल संकट
Sisai, Gumla | Jun 1, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के बोंडो पंचायत स्थित पकरियो गांव में पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है।ग्रामीणों ने बताया कि वहां के ग्रामीण मस्जिद के डिप बोरिंग में लगाए गए जलमिनार पर निर्भर थे।लेकिन पिछले दिनों आए तेज आंधी तूफान के कारण जल मीनार का सोलर प्लेट उड़कर बर्बाद हो गया।जिसके बाद से गांव में जलसंकट गहरा गया है।पीने के लिए कूंए और तालाब के गंदे पानी पर निर्भर है।