सुल्तानपुर: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन, माँ ब्रह्मचारिणी को समर्पित शाहगंज के मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन माता ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। शहर के शाहगंज क्षेत्र स्थित पौराणिक मंदिर माँ शीतला-माँ काली के मंदिर में सोमवार सुबह 8बजे से ही दर्शन-पूजन को लेकर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।विधि-विधान से मां की आराधना कर ज्ञान-ध्यान के साथ वैराग्य की प्राप्ति होती है। मां ब्रह्मचारिणी सरल स्वभाव वाली व दुष्टों को मार्ग दिखाने वाली हैं।