बीसलपुर: जारकल्लिया गांव में पहुंचकर तेंदुए ने तीन ग्रामीणों पर हमला कर किया घायल वन विभाग की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची ।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जारकल्लिया में पहुंचकर तेंदुए ने एक-एक कर अलग अलग काम से जा रहे गांव के ही सतपाल गंगवार पुत्र प्यारेलाल गंगवार, विवेक गंगवार पुत्र हरस्वरूप गंगवार, हेमराज पुत्र अनोखेलाल को हमला कर घायल कर दिया। घायलों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को जमा किया। जिसके बाद तेंदुआ पास में एक खेत में जाकर छिप गया। सूचना मिलने पर बरखेड़ा पुलिस पहुंची।