नगर के पांडवनगर स्थित शांति धाम में एक अज्ञात व्यक्ति के शव का अंतिम संस्कार नंदी गौ सेवा टीम द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों उक्त अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे स्टेशन में संदिग्ध अवस्था में मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया। पहचान नहीं होने पर शव को सुरक्षित रखा गया था।