बरहज: कपरवार चौराहे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Barhaj, Deoria | Apr 23, 2024 कपरवार चौराहे के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार घायल।राकेश पुत्र रामेश्वर उम्र लगभग 26 वर्ष जो अपने दोस्त के शादी समारोह में सोमवार शाम 7 बजे जा रहा था,की तेज रफ्तार आ रही अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया। वहीं आसपास के लोगों ने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टर ने देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।