कलान: कोलाघाट पुल पर कार और बाइक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
शाहजहांपुर जिले के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के कोलाघाट पुल पर कार व बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई।जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने घायल को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जरियनपुर भेजा दिया है।