धरियावद: मीणा समाज सुधार संस्थान की बैठक ग्राम लोहागढ़ और देवला में आयोजित हुई
मीणा समाज सुधार संस्थान के संरक्षक एडवोकेट केशुलाल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मीणा समाज सुधार संस्थान धरियावद की बैठक ग्राम लोहागढ़ एवं देवला में आयोजित हुई है। इस दौरान बैठक में समाज के लोग महिला व पुरुष सम्मिलित हुए हैं। बैठक में समाज में फैल रही कुरीतियों को लेकर विचार विमर्श किया गया है। साथ ही उनके निराकरण को लेकर निर्णय लिए गए है।