बाहरी जिले की पुलिस टीम ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। राज पार्क, रनहोला, निहाल विहार और पश्चिम विहार पूर्व थाना की जॉइंट पुलिस टीम ने मिलकर 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पहचान हेमंत कुमार, राजेश, नीरज सिंह, मोहम्मद इस्तखार, रवि, और दिलसाद के रूप में हुई है। मौके से हजारों रुपये नकद और जुआ खेलने के सामान बरामद किए है।