कहरा: सलखुआ बाजार में गैस सिलेंडर में आग लगने से युवक झुलसा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Kahara, Saharsa | Jul 21, 2025 घटना सलखुआ थाना के सलखुआ बाजार का है जहाँ जख़्मी का दुकान है वहां छोटे सिलेंडर में गैस भरने का का काम किया जाता है। छोटे सिलेंडर के लीकेज चेक करने के दौरान वहां फैले गैस में अचानक आग लग गई जिसमें युवक झुलस गया। स्थानीय लोगों ने CHCसलखुआ में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख तत्काल सदर अस्पताल रेफर किया। जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।