आरा: भोजपुर जिले के बिहिया गांव में ग्रेनाइट गिरने से पेंट कर रहा पेंटर गंभीर रूप से जख्मी हो गया
Arrah, Bhojpur | Dec 3, 2024 भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया गांव में ग्रेनाइट गिरने से घर में पेंट कर रहा पेंटर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद मकान मालिक द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।। जानकारी के अनुसार जख्मी पेंटर बिहिया थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी स्व.चंदबेरस राम का 35 वर्षीय पुत्र रतन कुमार है।