बिश्रामपुर: लगमा में दो आटो की टक्कर में आठ घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
गढ़वा-श्रीबंशीधर नगर एनएच बाइपास फोरलेन मार्ग पर गढ़वा थाना क्षेत्र के लगमा गांव के समीप दो आटो की टक्कर में आठ लोग घायल हो गए। घायलों में एक आटो में सवार पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के उर्सुला गांव निवासी स्व शीतल यादव के पुत्र 55 वर्षीय राम प्रवेश यादव, गढ़वा थाना क्षेत्र के पचपड़वा गांव के विजय महतो के पुत्र 27 वर्षीय जितेंद्र महतो तथा दूसरे आटो में