तेघरा: कार्तिक पूर्णिमा पर तेघड़ा प्रखंड के अयोध्या गंगा घाट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर तेघड़ा प्रखंड के अयोध्या गंगा घाट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।इसको लेकर स्थानीय प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किए गए। वहीं विशेष तौर पर एसडीआरएफ की टीम लगाई गई जो स्नान करने वाले लोगों को सुरक्षा के कई निर्देश दे रहे थे।लोग शुक्रवार को सुबह आठ बजे से ही भारी मात्रा में घाटों पर पहुंचकर गंगा स्नान किया।