शहपुरा तहसील क्षेत्र के मेंहदवानी में ऐतिहासिक मड़ई मेला होने के बावजूद मेंहदवानी जनपद पंचायत परिसर का सामुदायिक शौचालय बंद रहा जिसका वीडियो शनिवार दोपहर 3:00 बजे सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है । दरअसल मेंहदवानी में ऐतिहासिक मड़ई मेला आयोजित किया गया जहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और सामुदायिक स्वच्छता परिसर पर ताला लगा रहा ।