रामपुर: ग्राम गुआ वाली मिलक में मोटरसाइकिल की टक्कर से सात वर्षीय बच्चा हुआ घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Jul 15, 2024 थाना पटवाई क्षेत्र के ग्राम गुआ वाली मिलक निवासी दयाराम का सात वर्षीय बेटा विकास घर के बाहर डीजी की आवाज़ सुनकर देखने गया। सड़क पर तेज़ रफ़्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा घायल का उपचार चल रहा है।