झांसी: झांसी पहुंचे राहुल बच्चा सोनकर, विधायक बिल्लोर और अनुसूचित मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र भाजपा के अध्यक्ष
Jhansi, Jhansi | Sep 4, 2025 गुरुवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष (अनुसूचित मोर्चा) और बिल्हौर विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने झाँसी का दौरा किया। सर्किट हाउस में अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। राहुल बच्चा सोनकर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है।