ताखा: तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुर्खा के नगला विजई गांव में मंगलवार दोपहर भीषण आग लगने से 10 क्विंटल गेहूं राख हुआ
Takha, Etawah | Mar 31, 2026 तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुर्खा के नगला विजई गांव में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे भीषण आग लगने से करीब 10 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आपको बताते चले आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और किसान मौके पर दौड़ पड़े, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया