सुलतानगंज के बाथ गांव स्थित श्री शिवेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन गुरुवार को कथावाचिका किंकरी किशोरी जी ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की करुणा और उनके परम मित्र सुदामा जी के चरित्र का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि सुदामा अत्यंत संतोषी और विरक्त ब्राह्मण थे, जिनक