पिपलोदा: रानी गांव के रहने वाले व्यक्ति ने अपने खेत पर फांसी का फंदा लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त, परिजनों ने लगाए पुलिस आरोप।
पिपलोदा के रानी गांव में एक शख्स ने बेटी के लापता होने के बाद फांसी लगा ली। उसकी लाश पेड़ पर लटकी मिली। परिजन ने शव साढ़े सात घंटे तक फंदे से उतारने नहीं दिया। पुलिस की काफी समझाइश के देर रात के बाद शव नीचे उतारा गया। घटना कालूखेड़ा थाना की मावता पुलिस चौकी के रानीगांव की है।