भरतपुर के पूर्व राजपरिवार ने मिशनरी स्कूल ने 3 बीघा जमीन दबाने का आरोप लगाया है। कहा कि स्कूल के फादर ने चैलेंज किया कि सूरजमल के वंशज हो तो दीवार गिराकर दिखाओ। दीवार गिराई तो पुलिस बुला ली। पुलिस ने 6 घंटे थाने में बैठाए रखा और बिना वारंट घर की तलाशी ली।