भरतपुर: भरतपुर के मुखर्जी नगर इलाके में सीवरेज की खुदाई के दौरान गैस लाइन टूटने से लगी आग
भरतपुर में सीवरेज लाइन की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा होते-होते बचा। खुदाई करते समय अचानक गैस की पाइप लाइन टूट गई और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और सभी जान बचाकर मौके से भाग गए। मौके पर मौजूद गेल अधिकारी ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।