भिवानी: भिवानी की दिया शर्मा ने नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता, कोच ने खिलाड़ियों के साथ किया सम्मानित
"मिनी क्यूबा कहे जाने वाले भिवानी की एक और बेटी ने बॉक्सिंग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए मेडल जीता है। बॉक्सर दिया शर्मा ने नेशनल चैंपियनशिप में दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता और बेस्ट बॉक्सर का खिताब जीता है। इस उपलब्धि पर दिया का भव्य स्वागत हो रहा है।"