कटंगी थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम करीब 06 बजे के आस-पास कटंगी से सिवनी की ओर जा रही यात्री बस और विपरीत दिशा से आ रही बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा कटंगी-सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर नहलेसरा की ओर जाने वाले रास्ते के पास मोढ़ाई पर हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चालक ने लापरवाहीपूर्वक बाइक चलाते हुए सीधे बस को टक्कर मार दी।