गिलौला थाना क्षेत्र के औरया टिकई के मजरा भदई पुर निवासी दद्दू का लड़का सूरज उम्र 16 वर्ष शुक्रवार शाम गांव के अशोक पाठक के ट्रैक्टर पर बैठ कर गेहूं उठने जा रहा था। गांव के बाहर मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे सूरज उसके नीचे दब गया और जब तक ट्रैक्टर को उठाते तब तक सूरज की मौत हो गई । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।