बहराइच: बहराइच जनपद में तैनात तीन निरीक्षक व 21 उप निरीक्षकों का एसपी ने किया तबादला विभिन्न थानों में मिली नई तैनाती
बहराइच एसपी वृंदा शुक्ला ने एक बार फिर जिले में तबादला एक्सप्रेस चलाया है जिसके तहत 24 पुलिस कर्मियों का तबादला विभिन्न थानों में किया गया है। इसमें 3 निरीक्षक व पुलिस लाइन में तैनात 19 उप निरीक्षक सहित यातायात शाखा में तैनात उप निरीक्षक आनेन्द्र यादव व नवाबगंज एवं डायल 112 में तैनात उप निरीक्षक शामिल हैं।