कनवास: बालूहेड़ा में नीलगाय बचाने के प्रयास में बेकाबू हुई कार, खेतों में पलटी, एक व्यक्ति गंभीर घायल
कनवास क्षेत्र के देवली मांझी थाना क्षेत्र में बालूहेड़ा के पास नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर दो बार पलटी खा गई और सड़क किनारे खेतों में जा गिरी। हादसे में खानपुर निवासी भंवरलाल नागर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथी रामगोपाल को भी चोटें आई हैं।