गोगरी: पौरा निवासी युवक की करंट लगने से मौत, परिवार में छाया मातम
Gogri, Khagaria | Jul 24, 2025 गोगरी प्रखंड अंतर्गत पौरा पंचायत के पौरा गांव निवासी एक 30 वर्षीय युवक की गुरुवार को करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक युवक के घर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पौरा थाना पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में कर गुरुवार की शाम पांच बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज भेज दिया। मृतक की पहचान पौरा निवासी सियाराम यादव के पुत्र अजित कुमार के रूप में हुई है।