टाटीझरिया प्रखंड के डहरभंगा से 65 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, सांसद तीर्थ दर्शन यात्रा के तहत यूपी के पावन धामों की यात्रा करेंगे। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बुजुर्गों को तीर्थाटन कराने के उद्देश्य से जारी सांसद तीर्थ दर्शन यात्रा बुधवार को टाटीझरिया प्रखंड के डहरभंगा से उत्साहपूर्वक निकली। यहां से 65 वरिष्ठ यात्रियों का जत्था पूरे उत्साह के साथ रवाना हुआ।