फ़िरोज़ाबाद जनपद के सिरसागंज में रविवार को करहल रोड स्थित एल.आर. गार्डन में हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा एक विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बुंदेलखंड के योगी अर्पित दास महाराज शामिल हुए, जिन्होंने समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक जागरूकता पर बल दिया।