बारा: बड़गोहना कला गांव में काटा गया महुआ का हरा पेड़, स्थानीय लोगों ने वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल
Bara, Allahabad | Oct 21, 2024 प्रयागराज के यमुनानगर कौंधियारा क्षेत्र का एक वीडियो आज सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा रहा है कि महुआ का हरा पेड़ काटा गया है, स्थानीय लोगों द्वारा इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है,जबकि बताया गया कि वन रेंज करमा अंतर्गत बडगोहाना कला गांव में यह पेड़ काटा गया है,ऐसे में कहा जा सकता है की जिम्मेदार बेखबर बने हैं।