बमोरी: बमोरी के ग्राम पंचायतों की संयुक्त चौपाल के दौरान मौके पर आवेदनों का निराकरण होने पर लोगों ने जाहिर की प्रसन्नता
Bamori, Guna | Feb 10, 2024 बमोरी के ग्राम पंचायतों की संयुक्त चौपाल के दौरान मौके पर आवेदनों का निराकरण होने पर लोगों ने की प्रसन्नता जाहिर की। बता दें कि 9 फरवरी 2024 को कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस के आदेशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के मार्गदर्शन में बमोरी के ग्राम पंचायत फतेहगढ में ग्राम पंचायतों का संयुक्त चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया था।