इंदौर: इंदौर मंडी बोर्ड समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लक्ष्य से काफी दूर, शासन ने बढ़ाई अंतिम तिथि, 31 मई तक होगी खरीदी
Indore, Indore | May 19, 2024 इंदौर में इस बार मंडी बोर्ड समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लक्ष्य से काफी दूर है। जहां शासन के द्वारा इस बार 3 लाख 50 हजार मैट्रिक टन का लक्ष्य इंदौर मंडी बोर्ड के लिए रखा गया था, तो वहीं अब तक मंडी बोर्ड केवल 1 लाख 70 हजार मेट्रिक टन खरीदी के आसपास ही पहुंच पाया है। वही शासन के द्वारा पूर्व में तय की गई 20 मई की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 मई तक किया है।