मयूर विहार: मयूर विहार :- कल्याणपुरी थाना की टीम ने कोंडली पुल से एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
कल्याणपुरी थाना पुलिस की टीम ने कोंडली पुल से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आरोपी के पास से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुआ है. पूर्वी दिल्ली जिला की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान त्रिलोकपुरी निवासी राम अवध के तौर पर हुई है. आरोपी पेशेवर अपराधी है.