भटपुरा गांव के पास एक अज्ञात व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि में 1:00 बजे करीब पुलिस टीम जब गश्त करते हुए मौके से गुजर रही थी, तभी सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरवाया।