गोविंदगढ़: गोविंदगढ में कीचड़ और खेतों के बीच से शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण, श्मशान तक नहीं है रास्ता, सरकार और पंचायत बदली
गोविंदगढ़ क्षेत्र की नवगठित बारोली पंचायत (पूर्व में न्याणा पंचायत) के अलघाना गांव में विकास के दावों की हकीकत उस समय सामने आ गई, जब एक बुजुर्ग महिला की अंतिम यात्रा को कीचड़ भरी गलियों और सरसों के खेतों के बीच से निकालना पड़ा। श्मशान घाट तक जाने के लिए आज भी गांव में कोई पक्का रास्ता नहीं है।